{"_id":"5957f45c4f1c1b59448b4d68","slug":"151498936412-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान से सिलेंडर और पानी की टंकियां चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद मकान से सिलेंडर और पानी की टंकियां चोरी
Updated Sun, 02 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंद मकान को खंगाला
शामली। कोतवाली शामली क्षेत्र के गांव खेड़ीकरमू में बंद मकान में घुसकर सिलेंडर, पानी की टंकियां और कीमती सामान चोरी कर लिया गया। गांव खेड़ीकरमू निवासी हरबीर सिंह एलआईसी में कर्मचारी हैं। उन्होंने अपने घर से कुछ दूर पर ही नया मकान बनाया है। चोरी का पता शनिवार सुबह चला। पीड़ित हरबीर सिंह ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
बालिका को बदनीयती से दबोचा
शामली। एक गांव में शराब के नशे में युवक ने बदनीयती से बालिका को दबोच लिया। ग्रामीणों ने आरोपी की जमकर धुनाई कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में आरोपी के खिलाफ पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
दुकानदार और ग्राहक में मारपीट
शामली। नई ई-रिक्शा खरीदने पर रुपयों के लेनदेन के विवाद पर दुकानदार और ग्राहक में मारपीट हो गई। मोहल्ला पंसारियान निवासी नसीम रिक्शा चालक है। उसने अपनी पुरानी रिक्शा किसी व्यक्ति को बेचकर चार दिन पूर्व ही अरशद से नई रिक्शा खरीदी थी तथा 50 हजार रुपये दिए थे। बाद में उसकी पुरानी रिक्शा वापस आ गई, जिसके बाद वह नई रिक्शा को लौटाने अरशद के पास पहुंचा तथा अपने 50 हजार रुपये मांगे। इसी बात को लेकर शनिवार को गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
दो भाइयों को पीटा
शामली। शहर के मोहल्ला पंसारियान में बंटवारे के बाद भी दीवार बनाने से रोकने पर क्षुब्ध इनाम ने अपने भाइयों अहसान और फुरकान के साथ मारपीट कर दी। इस विवाद को लेकर दोनों पक्षों में पूर्व में पंचायत भी हुई थी, जिसमें फैसला हो गया था। शुक्रवार रात इनाम ने अहसान व फुरकान के साथ मारपीट कर दी। शनिवार की सुबह पीड़ित अहसान व फुरकान कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुत्र व देवर पर मारपीट का आरोप
शामली। मोहल्ला पंसारियान निवासी वरीसा ने पुत्र व देवर पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसका पुत्र नशे का आदी है तथा आए दिन झगड़ा करता है। चार साल पूर्व उसने बेटे को अपनी संपत्ति से बेदखल कर दिया था। आरोप है कि इसी बात से उसका पुत्र उससे रंजिश रखता है। शनिवार को पुत्र और उसके देवर ने उसके साथ मारपीट कर दी। तहरीर मिलने पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।