Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Rs 1.52 lakh extorted from Class 5 student two sub inspectors have been sent to police lines

कानपुर: 5वीं की छात्रा को धमकाकर ऐंठे 1.52 लाख, नहीं की कार्रवाई…बनाया समझौते का दबाव, दो दरोगा लाइन हाजिर

Fri, 06 Nov 2026 04:22 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 06 Nov 2026 04:22 PM IST
सार

Kanpur News: घाटमपुर कस्बे में कक्षा पांचवीं की 13 वर्षीया छात्रा को डरा-धमकाकर बदमाशों द्वारा 1.52 लाख रुपये  ऐंठने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय समझौते का दबाव बनाने पर पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल के सख्त रुख के बाद कस्बा चौकी इंचार्ज शिवा सिंह और सब इंस्पेक्टर नवीन कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

विज्ञापन
Kanpur Rs 1.52 lakh extorted from Class 5 student two sub inspectors have been sent to police lines
सांकेतिक - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के घाटमपुर कस्बे में कोचिंग जा रही कक्षा पांच की 13 वर्षीय छात्रा को डरा-धमकाकर कुछ युवकों ने 1.52 लाख रुपये निकलवा लिए। आरोप है कि युवकों ने घर में रखे 55 हजार रुपये नकद और खाते से 97 हजार रुपये ऑनलाइन निकलवाए। मां की शिकायत पर कार्रवाई न करने और समझौते का दबाव बनाने पर चौकी इंचार्ज शिवा सिंह और सब इंस्पेक्टर नवीन को 10 दिन के लिए लाइन से संबद्ध किया गया है।

विज्ञापन

वहीं, पुलिस कमिश्नर के आदेश पर बुधवार रात अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। कस्बा निवासी सपना सचान पत्नी दीपक सचान ने प्राथमिकी में बताया कि उनकी बेटी अविका को कोचिंग जाते समय रास्ते में कुछ युवक काफी दिनों से परेशान कर रहे थे। डर के कारण उसने घर में इसकी जानकारी नहीं दी। आरोप है कि युवकों ने धमकाकर उससे रुपये निकलवा लिए।

विज्ञापन
Trending Videos

प्राथमिकी में किसी आरोपी को नामजद नहीं किया
जरूरत पड़ने पर सपना बैंक पहुंचीं तो खाते में रकम नहीं मिली। स्टेटमेंट निकलवाने पर रुपये निकाले जाने की जानकारी हुई। सपना के मुताबिक, उन्होंने चौकी इंचार्ज और सब इंस्पेक्टर को तहरीर दी थी, लेकिन कार्रवाई के बजाय समझौते का दबाव बनाया गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। बताया कि प्राथमिकी में किसी आरोपी को नामजद नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed