Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Two sentenced to life imprisonment in Armaan Sandhu murder case

Jalandhar News: अरमान संधू हत्याकांड में दो को उम्रकैद

Fri, 06 Nov 2026 04:39 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Fri, 06 Nov 2026 04:39 PM IST
विज्ञापन
Two sentenced to life imprisonment in Armaan Sandhu murder case
5-5 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फाजिल्का। फाजिल्का की सेशन अदालत ने वर्ष 2019 के अरमान संधू अपहरण और हत्या मामले में अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने दो दोषियों सुनील कुमार और पवन कुमार को उम्रकैद की सजा दी है। उन पर 5-5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजीत पाल सिंह की अदालत ने यह निर्णय दिया। यह मामला थाना सिटी-2 अबोहर में 18 अक्तूबर 2019 को एफआईआर नंबर 129 के तहत दर्ज हुआ था। आरोपियों ने घर के बाहर खेल रहे नाबालिग अरमान संधू का अपहरण किया था। उन्होंने परिवार से बच्चे की रिहाई के लिए 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी न मिलने और पहचान उजागर होने के डर से आरोपियों ने बच्चे की हत्या कर दी। उन्होंने शव को जमीन में दबा दिया था।
विज्ञापन

जांच और गिरफ्तारी
इस जघन्य घटना के बाद इलाके में भारी रोष फैल गया था। लोगों ने प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। इसके बाद एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की गई। एसआईटी ने जांच कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनकी निशानदेही पर बच्चे का दबाया हुआ शव बरामद किया। अभियोजन पक्ष ने अदालत में सभी साक्ष्य प्रस्तुत कर अपराध साबित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed