Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Rakesh Agrawal murder case: SIT took the accused to a bungalow immediately after his discharge from hospital.

राकेश अग्रवाल हत्याकांड: अस्पताल से सीधे आरोपी को बंगले पर ले गई एसआईटी, हत्या में इस्तेमाल ब्लेड जब्त

Fri, 06 Nov 2026 03:18 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Fri, 06 Nov 2026 03:18 PM IST
सार

भोपाल में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के मामले में एसआईटी ने आरोपी वरुण कुमार वाल्मिक की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल ब्लेड बरामद किया है। आरोपी ने बंगले की चाहरदीवारी के पास ब्लेड फेंकने की बात बताई थी। पुलिस अब ब्लेड की फॉरेंसिक जांच कराएगी और अन्य साक्ष्य जुटाएगी।

विज्ञापन
Rakesh Agrawal murder case: SIT took the accused to a bungalow immediately after his discharge from hospital.
भोपाल के चर्चित हत्यकांड में पुलिस ने हथियार जब्त कर लिया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस को अहम साक्ष्य मिला है। मुठभेड़ में घायल आरोपी वरुण कुमार वाल्मिक को हमीदिया अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद विशेष जांच दल (एसआईटी) घटनास्थल पर लेकर पहुंचा। आरोपी ने पुलिस की मौजूदगी में उस स्थान की पहचान कराई, जहां हत्या के बाद भागते समय उसने गला रेतने में इस्तेमाल किया गया ब्लेड फेंका था। पुलिस ने बंगले की चाहरदीवारी के पास से ब्लेड बरामद कर जब्त कर लिया है। आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी होने के कारण उसे सहारे से रातीबड़ के सूरज नगर स्थित घटनास्थल तक ले जाया गया।

विज्ञापन


रातीबड़ थाना प्रभारी रास बिहार शर्मा के अनुसार 29 और 30 सितंबर की दरमियानी रात आरोपी ने राकेश अग्रवाल का ब्लेड से गला रेतकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद वह बंगले की चाहरदीवारी लांघकर फरार हो गया था। इसी दौरान उसने हत्या में इस्तेमाल किया गया ब्लेड भी फेंक दिया था। अब आरोपी की निशानदेही पर एसआईटी ने इसे बरामद कर लिया है। पुलिस इस ब्लेड को जांच के लिए भेजेगी, ताकि वारदात से जुड़े फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए जा सकें।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- रिटायर्ड आईएएस हत्याकांड: पूछताछ में बेखौफ होकर जवाब दे रहा आरोपी, बोला- भागता नहीं तो अपराधी कैसे कहलाता
विज्ञापन
विज्ञापन


मुठभेड़ में घायल होने के बाद आगरा से हुई थी गिरफ्तारी
आरोपी वरुण कुमार वाल्मिक को पुलिस ने आगरा से गिरफ्तार किया था। दो दिन पहले पुलिस अभिरक्षा से भागने की कोशिश के दौरान मुठभेड़ में उसके दाहिने पैर में गोली लगी थी। इसके बाद उसे उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उसे पूछताछ के लिए एक सप्ताह की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

तानों से परेशान होकर हत्या करने का दावा
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने राकेश अग्रवाल के कथित तानों से परेशान होकर हत्या करने की बात कही है। वारदात के बाद उसने अपनी प्रेमिका को फोन किया था। इसी फोन कॉल के आधार पर पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिला और जांच आगे बढ़ते हुए ग्वालियर तक पहुंची। बाद में पता चला कि उसकी प्रेमिका आगरा में काम कर रही है। पुलिस इसी कड़ी के आधार पर आरोपी तक पहुंची। घटनास्थल पर आरोपी को देखकर राकेश अग्रवाल के परिजन भी नाराज नजर आए। एसआईटी अब बरामद ब्लेड सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed