फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   भाई के सामने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

भाई के सामने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

Fri, 15 Mar 2019 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
भाई के सामने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला
महिला के साथ मारपीट
विज्ञापन

कैराना। कस्बे के मोहल्ला खैलकलां निवासी आसफा ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी लगभग एक वर्ष पूर्व मोहल्ले में इमामगेट के निकट रहने वाले युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल वाले शादी के बाद से दहेज में कार की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। बुधवार को ससुराल में भाई उसे मायके ले जाने के लिए आया हुआ था। विवाहिता का आरोप है कि उसके भाई के सामने ही पति सहित आधा दर्जन ससुरालियों ने उसे घर में खींचकर मारपीट की। जब भाई ने बचाने की कोशिश की, तो उसके साथ भी मारपीट कर दी गई। पीड़िता का कहना है कि आरोपी उच्च घराने की लड़की से दूसरी शादी कराने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed