फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   गोबर के ढेर में मिली हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब

गोबर के ढेर में मिली हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब

Wed, 05 Sep 2018 12:26 AM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
गोबर के ढेर में मिली हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब
थानाभवन।
विज्ञापन

हसनपुर लुहारी गांव में अवैध रूप से शराब बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर गोबर के नीचे दबाकर रखी गई अंग्रेजी शराब की एक पेटी बरामद की गई।
मंगलवार सुबह थानाभवन थाने के उपनिरीक्षक रविंद्र सैनी ने अन्य पुलिसकर्मियों को साथ लेकर मुखबिर की सूचना पर गांव हसनपुर लुहारी में नंदू लाल के मकान पर छापा मारा। पूछताछ करने पर नंदू की निशानदेही पर गोबर के ढेर में दबाकर रखी हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब की एक पेटी बरामद की गई। इसके बाद आरोपी को पुलिस थाने ले आई। गौरतलब है कि हरियाणा से लाकर अवैध रूप से शराब बेचने वाले कई लोग हसनपुर लुहारी और आसपास के गांव में सक्रिय है। अभी पुलिस ने नंदू को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन अन्य आरोपी अभी हाथ नहीं आए हैं। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार का कहना है कि अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ लगातार चेकिंग की जा रही है। सूचना मिलने पर अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


दुर्घटना में बच्ची सहित तीन लोग घायल
थानाभवन। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर दो बाइकों की भिड़ंत में एक बच्ची सहित तीन लोग घायल हो गए।
कस्बा कांधला निवासी सारिक पुत्र अहमद देहरादून में फेरी लगाकर कपड़े बेचता है। मंगलवार को वह अपनी बेटी मनतशा और पत्नी गुलशाना के साथ बाइक से देहरादून जा रहा था। जैसे ही वह थानाभवन में बिजलीघर के नजदीक पहुंचा, तो अनियंत्रित होकर उनकी बाइक आगे जा रहे पूर्व सैनिक तेज सिंह निवासी अंबेहटा याकूबपुर की बाइक से टकरा गई। हादसे में तेज सिंह और दूसरी बाइक सवार मनतशा तथा सारिक घायल हो गए। मौके पर राहगीर इकट्ठा हुए, जिसके बाद घायलों को अस्पताल भेजकर उपचार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed