{"_id":"5b37c7804f1c1bc57b8b4fea","slug":"141530382208-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीर्थ यात्री से चेन छीनकर ले गए बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीर्थ यात्री से चेन छीनकर ले गए बदमाश
Updated Sat, 30 Jun 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। शनिवार सुबह करीब आठ बजे कोलकाता से तीर्थ यात्रियों की बस कुरुक्षेत्र से होते हुए शुक्रताल (मुजफ्फरनगर) जा रही थी। टूरिस्ट बस में करीब 53 यात्री सवार थे। जैसे ही बस शामली में करनाल रोड पर एमएस फार्म के पास पहुंची, तो बस के टायर में पंक्चर हो गया। इसके चलते चालक ने बस सड़क किनारे रोक दी और टायर में पंक्चर ठीक कराने लगा। इसके चलते बस में सवार तीर्थ यात्री भी नीचे उतर आए।
करीब नौ बजे बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और तीर्थ यात्री दुर्गादास कोठारी की पत्नी सरोज के गले से चेन लूटकर फरार हो गए। इसी दौरान घटनास्थल के पास ही पेट्रोल पंप पर पुलिसकर्मी अपने वाहन में पेट्रोल भरवा रहे थे। तीर्थ यात्रियों ने शोर मचाया, तो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और बदमाशों की धरपकड़ के लिए प्रयास किया। उधर, सूचना मिलने पर आदर्श मंडी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दुर्गादास कोठारी ने बताया कि उनकी पत्नी सरोज के गले से लूटी गई चेन करीब दो तोला सोने की थी। इसके बाद जब बदमाशों का पता नहीं चला, तो तीर्थ यात्री अपनी बस लेकर गंतव्य की ओर रवाना हो गए।
सीसीटीवी में कैद हुए चेन लुटेरे
कोलकाता से शुक्रताल जा रही तीर्थ यात्री से चेन लूटने वाले बदमाश करनाल रोड स्थित एमएस फार्म के गेट पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गए। शनिवार सुबह हुई इस वारदात के बाद अपर पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह और आदर्श मंडी थाना प्रभारी राजकुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए थे। तीर्थ यात्रियों से घटना की जानकारी लेने के साथ ही उन्होंने एमएस फार्म के गेट पर लगेे सीसीटीवी की फुटेज देखी। उसमें बाइक सवार दो बदमाश काफी देर से तीर्थ यात्रियों की बस के आसपास मंडराते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद जब तीर्थ यात्री महिला से चेन छीनी गई, तो वह दृश्य भी सीसीटीवी में कैद हो गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों को तलाशने में लगी हुई है।