{"_id":"5ad78e404f1c1b360b8b540d","slug":"141524076096-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार युवकों ने घर से उठाया युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार सवार युवकों ने घर से उठाया युवक
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना
मोहल्ला खैलकलां निवासी इकराम ने एसपी शामली को दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका भाई महबूब बुधवार सुबह आठ बजे घर में बैठा था। इसी बीच कार सवार चार लोग उसे उठाकर ले गए। बाद में जब उसकी खोज शुरू हुई, तो लोगों ने बताया कि एसओजी ले गई है, जिस पर परिजनों ने कोतवाली पुलिस से युवक के बारे में जानकारी हासिल की, परंतु उसने मना कर दिया। एसपी ने कैराना कोतवाल को तत्काल प्रकरण में कार्रवाई करके सत्यता का पता लगाए जाने के आदेश दिए। इसके बाद आधा दर्जन से अधिक महिलाओं तथा लोगों ने कोतवाली पहुंच कर युवक की बरामदगी की गुहार लगाई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी कराई जा रही है। युवक को कहां की पुलिस ले गई, अभी तक कुछ सुराग नहीं लगा है।