फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   युवतियों से छेड़छाड़ के विरोध में घर में घुसकर हमला

युवतियों से छेड़छाड़ के विरोध में घर में घुसकर हमला

Thu, 29 Jun 2017 12:48 AM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
युवतियों से छेड़छाड़ के विरोध में घर में घुसकर हमला
शामली। नगर पालिका की टंकी से पानी भर रही लड़कियों पर युवकों ने फब्तियां कस दी। परिजनों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला पंसारियान में बुधवार की सुबह युवतियों नगर पालिका की टंकी से पानी भर रही थी। इसी दौरान मोहल्ले के कुछ युवक आए और उनसे छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवतियों ने विरोध करते हुए शोर मचा दिया। मौके पर युवती के परिजन आ गए और उन्होंने लोगों की मदद से एक युवक को पकड़ लिया, जबकि अन्य वहां से फरार हो गए। आरोप है कुछ देर बाद आरोपी पीड़ित के यहां पहुंचे और घर में घुसकर हमला कर दिया। आरोपियों ने घर में मौजूद लोगों की पिटाई की और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित परिवार सहित कोतवाली में पहुंचा और तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed