फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   खेत से फसल चोरी करने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, साथी फरार

खेत से फसल चोरी करने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, साथी फरार

Sun, 19 May 2019 11:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
खेत से फसल चोरी करने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, साथी फरार
चौसाना। गांव सुंदरनगर निवासी किसान सरबजीत के खेत से बाइक सवार दो युवकों ने दो बोरे सरसों और दो बोरे गेहूं चोरी कर लिए थे। किसान ने चोरी करते हुए आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन फरार हो गए थे। किसान ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सुंदरनगर स्थित सीमेंट की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो उसमें बाइक सवार दो युवकों को जाते हुए देखा। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर युवकों की तलाश की ती उनकी पहचान हो गई। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी भूरा को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दस किलोग्राम डोडा बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने ही पठानपुरा में किसान के खेत से मसरी की दाल, खोड़समा से कई किसानों के खेत से अनाज और सरसों को चोरी किया था। चोरी किए अनाज को किराना व्यापारी को बेचते थे और उनसे मिलने वाले रुपयों से अपना शौक और खर्चे पूरा करते थे। चौकी प्रभारी बीनू सिंह का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसके फरार साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed