फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   लूट की घटना का मुकदमा हत्या में तरमीम

लूट की घटना का मुकदमा हत्या में तरमीम

Wed, 24 Apr 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
लूट की घटना का मुकदमा हत्या में तरमीम
लूट की घटना का मुकदमा हत्या में तरमीम
विज्ञापन

कांधला (शामली)। पुलिस ने चालक को घायल कर स्कार्पियो लूट के मामले में दर्ज मुकदमे को हत्या की धारा में तरमीम कर दिया है। चालक की देर रात मेरठ अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस का कहना है कि जांच में घटनास्थल बड़ौत का होना पाया जाने पर विवेचना बड़ौत पुलिस द्वारा की जाएगी।

दिल्ली के गोकलपुरी निवासी सुरेश कुमार के परिवार के लोग सोमवार रात स्कार्पियो से बड़ौत शादी समारोह में शामिल होने आए थे। पुलिस के अनुसार शादी का कार्य निपटाने के बाद सुरेश ने कार चालक को फोन कर आने को कहा, तो चालक का फोन किसी अन्य के द्वारा उठाया गया था। बाद में चालक का फोन बंद हो गया था। मंगलवार को एलम निवासी किसान ने जंगल में गोली से घायल युवक के मिलने की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली थी। थाना प्रभारी के अनुसार चालक ने बताया कि शादी-समारोह के बाद चार बदमाशों ने उससे कार लूट ली और विरोध करने पर गोली मारकर जंगल में डाल दिया था। चालक ने अपना नाम टीकाराम निवासी, भिंड मध्यप्रदेश बताया था। पुलिस ने एलम निवासी किसान रणबीर की सूचना पर रिपोर्ट दर्ज की थी। देर रात चालक की मेरठ अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। थाना प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि चालक की मौत होने के बाद मुकदमे को हत्या की धारा को बढ़ा दिया गया है। जांच में वारदात ब़ड़ौत क्षेत्र में होना पाए जाने पर यह मामला बड़ौत भेजा जाएगा। बड़ौत पुलिस इस केस की विवेचना करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed