फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   फाई कर्मीयो की ओर से एससीएक्ट में मुकदमा दर्ज दो नामजद,

फाई कर्मीयो की ओर से एससीएक्ट में मुकदमा दर्ज दो नामजद,

Sat, 05 Jan 2019 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
फाई कर्मीयो की ओर से एससीएक्ट में मुकदमा दर्ज दो नामजद,
सात पर एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

झिंझाना। कस्बे में सफाई कर्मियों से मारपीट और नगर पंचायत चेयरमैन से अभद्रता कर पिस्टल तानने के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

नगर पंचायत झिंझाना के सफाई कर्मचारी मंजीत और अरुण कस्बे में सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने के लिये रेहड़े में लकड़ियों को लेकर जा रहे थे। आरोप है कि मोहल्ला शैखो मैदान में फरमान और तसलीम समेत आधा दर्जन युवकों ने उनसे जबरदस्ती लकड़ियां छीनने का प्रयास किया। कर्मचारियों ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट, गाली गलौच और जाति सूचक शब्द का प्रयोग किया। कर्मचारियों की सूचना पर पहुंचे नगर पंचायत चेयरमैन नौशद के साथ भी आरोपियों ने अभद्रता करते हुए पिस्टल तान दी। लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। देर रात में सफाई कर्मी की तरफ से थाना झिंझाना में घटना की तहरीर दी गई। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर फरमान और तसलीम को नामजद और पांच अज्ञात युवकों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जांच सीओ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed