फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बाइक सवार बदमाश नोटों से भरा थैला छीनकर हुए फरार

बाइक सवार बदमाश नोटों से भरा थैला छीनकर हुए फरार

Tue, 18 Sep 2018 12:34 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाश नोटों से भरा थैला छीनकर हुए फरार
झिंझाना। पुत्रवधू के साथ बैंक से नकदी लेकर जा रहे वृद्ध से बाइक सवार बदमाशों ने नोटों से भरा थैला छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने बदमाशों के खिलाफ तहरीर थाना झिंझाना में दी है।
विज्ञापन

सोमवार को गांव मंसूरा निवासी वृद्ध जिंदा अपने साथ अपनी पुत्रवधू जुल्फाना को साथ लेकर कस्बे के पीएनबी से रुपये निकालने आया था। जब दोनों दोपहर एक बजे खाते से 25 हजार रुपये निकालकर बैंक के बाहर जूस विक्रेता की दुकान पर पहुंचे, तो पीछे से आए दो बदमाशों ने जुल्फाना के हाथ से रुपये से भरा थैला छीन लिया। वृद्ध द्वारा शोर मचाने पर राहगीरों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। बदमाश बाइक पर शामली बस स्टैंड की ओर फरार हो गए। 100 डायल को फोन करने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed