{"_id":"5b4258304f1c1bb2288b5594","slug":"131531074608-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव की नहीं हो पाई शिनाख्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शव की नहीं हो पाई शिनाख्त
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
शामली। दिल्ली अड्डे पर मिले अधेड़ व्यक्ति के शव की शिनाख्त 24 घंटे बाद भी नहीं हो पाई। कोतवाली प्रभारी के अनुसार अधेड़ की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है। अभी 72 घंटे तक शव को मोर्चरी में रखा जाएगा। शिनाख्त नहीं होने के बाद शव का लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।
रेहडा चालक के साथ मारपीट, दो हिरासत में
शामली। मोहल्ला पंसारियान निवासी रेहड़ा चालक जावेद की मुजफ्फरनगर बस अड्डे के पास तीन युवकों से कहासुनी हो गई। तीनों युवकों ने उसे पीट दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। उधर, नगर के मोहल्ला सरवरपीर निवासी छोटू आने-जाने वाले लोगों को परेशान कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसको हिरासत में लिया और उसका शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
पति पर मारपीट का आरोप
शामली। मोहल्ला शांति नगर निवासी रीना ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता है। आरोप है कि शनिवार को भी पति ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर, महिला पूूजा ने भी तहरीर देकर आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस उसके पति को कोतवाली में ले आई। जहां पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया।