{"_id":"5abfcd214f1c1bba618b4bfd","slug":"131522519329-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण को उठाकर ले गए, पिटाई करके छोड़ दिया 21-20-44","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीण को उठाकर ले गए, पिटाई करके छोड़ दिया 21-20-44
Updated Sat, 31 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगवा कर ग्रामीण की पिटाई
कांधला (शामली)। हत्या के मामले में न्यायालय से बरी होने पर एक व्यक्ति को शुक्रवार शाम चार युवक जबरन उठाकर अपने साथ ले गए। परिजनों ने अपहरण की सूचना पुलिस को दे दी। पीड़ित ने कांधला थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि उसको अगवा करने के बाद अज्ञात स्थान पर ले जाकर पीटा गया। वहीं, पुलिस का दावा है कि अपहरण का आरोप झूठा है, पिटाई करने वाले गांव के ही बताए गए हैं, जो उसके परिचित हैं। मामले की जांच की जा रही है।
कांधला थाना क्षेत्र के गांव किवाना निवासी जितेंद्र का नाम कई वर्ष पूर्व कस्बा बनत निवासी युवक की हत्या के मामले में आया था। मामला काफी समय से न्यायालय में विचाराधीन था, जिसमें न्यायालय ने जितेंद्र को बरी करते हुए रिहाई का आदेश दिया। जेल से रिहा होने के बाद जितेंद्र अपने गांव आ गया। आरोप है कि शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे गांव के ही दो युवक अपने दो साथियों सहित वहां पहुंचे और जितेंद्र को जबरन अपनी कार में डालकर ले गए। इसके बाद, अज्ञात स्थान पर ले जाकर उसको पीटा और फिर गांव में लाकर छोड़ दिया। शनिवार सुबह जितेंद्र ने ग्रामीणों के साथ कांधला थाने पहुंचकर इस संबंध में तहरीर दी। थाना प्रभारी ओपी चौधरी का कहना है कि जितेंद्र जिन दो लोगों के नाम बता रहा है, वह गांव के ही रहने वाले हैं। जितेंद्र का अपहरण नहीं हुआ, बल्कि वह उन युवकों के साथ बुढ़ाना क्षेत्र में एक ढाबे पर गया था। वहां जितेंद्र के साथ युवकों का विवाद हुआ। मामले की जांच की जा रही है।