फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   घर में घुसकर महिला से मारपीट, सामान बाहर फेंका

घर में घुसकर महिला से मारपीट, सामान बाहर फेंका

Mon, 30 Oct 2017 12:34 AM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर महिला से मारपीट, सामान बाहर  फेंका
शामली/बाबरी।
विज्ञापन

बाबरी थानाक्षेत्र के गांव खानपुर में नहाते समय भाभी की देवर ने वीडियो बना ली। पीड़िता ने शिकायत पुलिस से की तो आरोपी ने घर में घुसकर मारपीट कर दी और सामान बाहर फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

बाबरी के खानपुर निवासी महिला शनिवार को घर में नहा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान उसके देवर ने वीडियो बना ली है। इस सूचना पर डायल-100 पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और आरोपी को लेकर थाने जा रही थी, लेकिन आरोपी पुलिस से छूटकर फरार हो गया था। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की थी। आरोप है कि रविवार सुबह आरोपी पीड़िता के घर में घुस गया और मारपीट की। उसने घर में रखा सामान भी उठाकर बाहर फेंक दिया। सूचना पीड़िता ने डायल-100 पुलिस को दी। सूूचना पर पुलिस पहुंच गई और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed