{"_id":"597f7f494f1c1b64238b45f1","slug":"131501527881-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने विक्षिप्त युवती से बाग में किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने विक्षिप्त युवती से बाग में किया दुष्कर्म
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विक्षिप्त युवती को हवस का शिकार बनाया
कांधला।
क्षेत्र में स्थित एक बाग में विक्षिप्त युवती के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को जेल भेज दिया।
कस्बा कांधला में बस स्टैंड के आसपास काफी दिनों से एक युवती घूम रही थी। युवती की मानसिक हालत ठीक नहीं है। सोमवार दोपहर एक युवक उस युवती को बाग में ले गया और उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। इसी दौरान कार मैकेनिक ने आरोपी युवक की हरकत को देखकर शोर मचा दिया। इसके बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई तथा युवक को दबोच लिया। धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि चौकीदार की तहरीर पर आरोपी युवक मोनू पुत्र राज सिंह निवासी लिसाढ़ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दोपहर बाद आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया। उधर, पीड़ित युवती को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।