फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   चोरी की वारदातों के खुलासे में हांफ रही खाकी

चोरी की वारदातों के खुलासे में हांफ रही खाकी

Fri, 23 Jun 2017 12:55 AM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
चोरी की वारदातों के खुलासे में हांफ रही खाकी
शामली। जिले में चोरी और लूट की वारदातेें लगातार बढ़ रही हैं। कभी गढ़ीपुख्ता तो कभी कांधला और अब ऊन क्षेत्र के गांव पिंडोरा में दो मकानों से नकदी और जेवरात सहित लाखों का सामान चोरी कर लिया गया। पूर्व में हुई वारदातों में पुलिस कार्रवाई नगण्य है। हालात ऐसे है कि घटनाओं का खुलासा तो दूर, पुलिस चोर और बदमाशों का सुराग तक नहीं लगा पाई है। अधिकांश मामले ठंडे बस्ते में डाल दिए है।
विज्ञापन

केस एक ----
गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के गांव ताना में 25 अप्रैल की रात बदमाशों ने अश्वनी, मोनू, मदन और देवेंद्र के यहां पर धावा बोला था और लाखों की लूट को अंजाम दिया था। अश्वनी के विरोध करने पर उसको गोली मार दी थी। इस घटना का आज तक पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

केस दो ----
गढ़ीपुख्ता के गांव मालैंडी ग्राम धान मनोज, संजीव आदि के यहां पर 29 मई को चोरी की थी। चोरों ने यहां लाखों रुपये का माल चोरी कर लिया था। ग्राम प्रधान की ओर से घटना की रिपोर्ट गढ़ीपुख्ता थाने में दर्ज कराई गई थी, लेकिन पुलिस इसका भी खुलासा आज तक नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केेस तीन ----
शामली कोतवाली क्षेत्र से एक माह में बीस से अधिक बाइक चोरी हुई। कई मामलों में तो रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की गई। जिन मामलों में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की, उनमें आज तक कोई कार्रवाई नहीं कर पाई है।
केस चार ----
दो दिन पूर्व झिंझाना क्षेत्र में गाड़ीवाला चौराहे पर मेरठ-करनाल हाइवे पर चोरों ने दो दुकानों चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। झिंझाना पुलिस ने भी अभी तक इन मामलों में खुलासा नहीं किया है।
केस पांच ----
कांधला थाना क्षेत्र गांव जिड़ाना में 18 जून की रात प्रधान अय्यूब के यहां चोर घुस गए थे। चोरों ने वहां से करीब पांच लाख रुपये का माल चोरी कर लिया था। इस मामले में आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
केस छह ----
कांधला थानाक्षेत्र के मखमूलपुर में पंद्रह दिनों के अंदर एक फौजी के यहां पांच लाख की चोरी हुई थी, भारसी गांव में किसान मुकेश के यहां पर सात लाख की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। मगर, आज तक कोई नहीं खुलासा नहीं किया गया।


चोरी और लूट की घटनाओं के खुलासे के लिए थानाध्यक्षों को निर्देश दिए गए है। पुलिस इन घटनाओं में लगातार सुराग तलाशने में जुटी है। जल्द ही इनका खुलासा कर दिया जाएगा है। - जगदीश शर्मा, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed