फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ankit fell victim to the enmity between Gogi and Tillu gang.

Shamli News: गोगी और टिल्लू गैंग की दुश्मनी की भेंट चढ़ गया अंकित

Tue, 01 Sep 2026 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 01 Sep 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Ankit fell victim to the enmity between Gogi and Tillu gang.
शामली। हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के पीछे गोगी गैंग से जुड़े राहुल उर्फ भोलू शाहपुरिया और टिल्लू ताजपुरिया गैंग के बीच चली आ रही पुरानी रंजिश की कड़ी सामने आई है। एसपी एनपी सिंह के अनुसार जांच में सामने आया कि गोगी गैंग के सरगना जितेंद्र उर्फ गोगी की दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में हत्या कर दी गई थी। इसके बाद अंकित ने करीब 50 हजार रुपये खर्च कर भरी कोर्ट में गोली मारेंगे नाम से गाना तैयार कराया था। बाद में यह गाना सोनीपत निवासी राहुल पुरी ने खरीद लिया था। गाने को लेकर गोगी गैंग से जुड़े लोगों में अंकित के प्रति नाराजगी बढ़ गई थी। बताया कि टिल्लू ताजपुरिया गैंग और गोगी गैंग के बीच लंबे समय से वर्चस्व को लेकर रंजिश चली आ रही थी। गोगी गैंग के लोगों को शक था कि गोगी की हत्या के बाद अंकित ने टिल्लू गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर यह गाना तैयार कराया है। इसी वजह से अंकित को टिल्लू गैंग का करीबी मान लिया गया।
विज्ञापन


गाने को लेकर विवाद बढ़ने के बाद अंकित ने सफाई देते हुए कहा था कि उसने किसी व्यक्ति या गैंग को निशाना बनाकर गाना नहीं बनाया था। उसने विवाद खत्म करने के लिए माफी भी मांगी थी। इसके बावजूद पुलिस के अनुसार रंजिश खत्म नहीं हुई और अंकित की हत्या की साजिश आगे बढ़ती रही।
विज्ञापन


गोगी गैंग : वर्चस्व और गैंगवार के लिए रहा चर्चित

गैंगस्टर जितेंद्र उर्फ गोगी के नाम से बने गिरोह का प्रभाव दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के कई हिस्सों में बताया जाता रहा है। गैंग का नाम हत्या, रंगदारी, हथियारों और आपसी गैंगवार से जुड़े मामलों में सामने आता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिल्लू गैंग : दिल्ली-एनसीआर में गैंगवार का बड़ा नाम

टिल्लू ताजपुरिया गैंग का नाम भी दिल्ली-एनसीआर की आपराधिक दुनिया में लंबे समय से चर्चा में रहा है। इस गिरोह का नाम हत्या, रंगदारी और वर्चस्व की लड़ाई से जुड़े मामलों में सामने आता रहा। गोगी गैंग के साथ इसकी पुरानी दुश्मनी रही, जिसके चलते दोनों गुटों से जुड़े बदमाशों के बीच कई बार टकराव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed