{"_id":"6a95d276d3df4dff8f0a343d","slug":"eight-months-ago-chirag-had-threatened-from-canada-shamli-news-c-26-1-sal1002-173058-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: आठ माह पहले चिराग ने कनाडा से दी थी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: आठ माह पहले चिराग ने कनाडा से दी थी धमकी
Tue, 01 Sep 2026 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड की की पटकथा दिसंबर 2025 में भी रची गई थी। एसपी एनपी सिंह के अनुसार करीब छह माह पहले कनाड़ा में बैठे चिराग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से कॉल कर अंकित को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद भोलू शाहपुरिया के कहने पर दिसंबर 2025 में अंकित की हत्या की योजना को अंजाम देने के लिए सोनीपत में तीन शूटर पहुंचे थे, लेकिन उस समय एसटीएफ ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।
पुलिस जांच में सामने आया है कि गोगी गिरोह से जुड़े भोलू शाहपुरिया के भतीजे चिराग ने करीब आठ माह पहले अंकित को धमकी दी थी। बताया जा रहा है कि यह धमकी अंकित के उस भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान नामक गाने को लेकर दी गई थी। गिरोह को शक था कि अंकित ने टिल्लू गैंग के साथ मिलकर गोगी की हत्या पर यह गाना गाया है। चिराग ने फोन पर अंकित से कहा था कि गाना बनाकर गोगी भाई की बेइज्जती की गई है और इसकी कीमत उसे जान देकर चुकानी पड़ेगी। उस समय अंकित की ओर से सोनीपत पुलिस को मामले की शिकायत भी दी गई थी। पुलिस के अनुसार 25 दिसंबर 2025 में अंकित की हत्या के इरादे से गोगी और टिल्लू ताजपुरिया गिरोह से जुड़े तीन शूटर सोनीपत के सेक्टर-14 पहुंचे थे। एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में शूटरों ने अंकित की हत्या की योजना के संबंध में जानकारी दी थी।
हत्या वाले दिन भी मिली थी धमकी
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि हत्या वाले दिन अंकित को फोन कर धमकी दी गई थी। पुलिस अब इस कॉल की भी जांच कर रही है। कॉल किस नंबर से की गई, इसके पीछे कौन था और हत्या से इसका क्या संबंध था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
कार में लगाया था जीपीएस
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार सोनीपत के शार्प शूटर मोहित और सुमित 20 अगस्त को अंकित की रेकी करने के लिए उसके जिम के बाहर पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने अंकित की कार में जीपीएस लगाने की कोशिश की थी। हालांकि, जीपीएस सक्रिय नहीं हो सका। इसके बाद शूटर उसे कार में लगाकर छोड़ गए। पुलिस ने बाद में इस जीपीएस को कब्जे में ले लिया था।
15 फरवरी 2023 को रिलीज हुआ था गाना
एसपी ने बताया कि सोनीपत के गैंगस्टर जितेंद्र मान उर्फ गोगी की 24 सितंबर 2021 को दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में पेशी के दौरान हत्या कर दी गई थी। वकीलों के वेश में आए हमलावरों ने गोगी पर गोलियां बरसाई थीं। जवाबी कार्रवाई में दोनों हमलावर भी मारे गए थे। इसके करीब डेढ़ साल बाद 15 फरवरी 2023 को भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान गाना रिलीज हुआ था। यह गाना बाद में अंकित की पहचान का हिस्सा बन गया।