{"_id":"5c154ca4bdec225a1f27c4d2","slug":"121544899748-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों ने परिचालक का सिर फोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवकों ने परिचालक का सिर फोड़ा
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
युवकों ने परिचालक की पिटाई की
थानाभवन। बस में सवार एक दर्जन युवकों को उत्पात मचाने से रोकना बस के परिचालक को भारी पड़ गया। विरोध करने पर युवकों ने परिचालक के साथ मारपीट सिर फोड़ दिया।
प्राइवेट बस परिचालक का काम करने वाले नफीस निवासी जलालाबाद ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि वह थानाभवन-शामली मार्ग पर प्राइवेट बस में परिचालक है। शनिवार को बस शामली से आ रही थी। उसमें सवार लगभग एक दर्जन युवकों ने सवारियों से अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। उसने उनका विरोध किया तो थानाभवन बस स्टैंड पर बस रुकते ही युवकों ने उसके साथ मारपीट कर सिर फोड़ दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।