Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol: Fire Breaks Out at Forest Department Clerk's Quarters, Household Goods Worth Over 2 Lakh Destroyed

शहडोल: वन विभाग के सरकारी आवास में लगी आग, दो लाख से ज्यादा का सामान जलकर राख, शॉर्ट सर्किट की आशंका

Wed, 11 Nov 2026 03:48 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Wed, 11 Nov 2026 03:48 PM IST
सार

वन विभाग कार्यालय के पास सरकारी आवास में अचानक आग लग गई। आवास में ताला लगा होने से आसपास के लोगों और दमकलकर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में घर का सारा सामान जल गया।

विज्ञापन
Shahdol: Fire Breaks Out at Forest Department Clerk's Quarters, Household Goods Worth Over 2 Lakh Destroyed
आग बुझाती टीम

विस्तार

जिले के पाली रोड स्थित वन विभाग कार्यालय के समीप बने सरकारी आवास में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग वन विभाग में क्लर्क के पद पर पदस्थ बृजेश श्रीवास्तव के सरकारी आवास में लगी थी। घटना के समय घर में ताला लगा हुआ था और परिवार के सभी सदस्य बाहर थे। ऐसे में घर के अंदर आग लगने की जानकारी किसी को नहीं थी। मकान से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आवास के ऊपर से धुएं का गुबार उठता देख आसपास रहने वाले लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद लोग तत्काल मदद के लिए मौके पर पहुंचे। पुलिस और दमकल वाहन को सूचना दी गई। दमकल वाहन के पहुंचने से पहले ही आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया था। बाद में दमकलकर्मियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से आसपास के अन्य आवासों को इसकी चपेट में आने से बचा लिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़े: शहडोल: तालाब हादसे में मृत किशोरों के परिजनों को 12 लाख की सहायता, अस्पताल में तोड़फोड़ पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में रखा सामान जलकर खाक
आग इतनी तेजी से फैली कि आवास के अंदर रखा गृहस्थी का सामान इसकी चपेट में आ गया। फर्नीचर, घरेलू उपयोग की सामग्री सहित अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार घटना में दो लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। हालांकि नुकसान का वास्तविक आकलन अभी किया जाना बाकी है। आग लगने का वास्तविक कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद आसपास रहने वाले वन विभाग के कर्मचारी और अनुबंध कर्मी भी मौके पर पहुंच गए थे। गनीमत रही कि घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed