Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Divorced woman living in consensual relationship dies family member accuse maternal cousin of murder

कानपुर: सहमति संबंध में रह रही तलाकशुदा महिला की माैत, परिजनों ने ममेरे भाई पर लगाया हत्या का आरोप, जांच शुरू

Wed, 11 Nov 2026 03:58 PM IST
Himanshu Awasthi Himanshu Awasthi
Updated Wed, 11 Nov 2026 03:58 PM IST
सार

Kanpur News: गुजैनी थाना क्षेत्र में ममेरे भाई के साथ लिव-इन में रह रही 26 वर्षीय तलाकशुदा महिला का दिवाली की रात फंदे पर लटकता शव मिला। मृतका के परिजनों ने ममेरे भाई पर हत्या का आरोप लगाया है, जो घटना के बाद से फरार है।

विज्ञापन
Kanpur Divorced woman living in consensual relationship dies family member accuse maternal cousin of murder
गुजैनी थाना - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के गुजैनी थाना क्षेत्र में ममेरे भाई के साथ सहमति संबंध में रह रही तलाकशुदा पूनम उर्फ सुषमा (26) का दिवाली की रात फंदे पर शव लटकता मिला। महिला के परिजन ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आरोप है कि घटना के बाद से ममेरा भाई फरार है।

विज्ञापन

सचेंडी के रामपुर भीमसेन निवासी रंगीलाल ने बताया कि परिवार में पत्नी रामजानकी, तीन बेटे विजय, रवि, विकास और इकलौती बेटी पूनम थी। करीब पांच साल पहले पूनम की शादी कानपुर देहात के बाघपुर ककरदही निवासी राजन से हुई थी। हालांकि, शादी के महीनेभर के भीतर ही दोनों अलग रहने लगे। बाद में उनका तलाक हो गया।

विज्ञापन
Trending Videos

दोनों के बीच हो गए थे प्रेम संबंध
इसके बाद पूनम मायके में रहने लगी। पिता रंगीलाल के मुताबिक, इसी दौरान घर से कुछ दूरी पर रहने वाले ममेरे भाई आनंद से पूनम की नजदीकियां बढ़ गईं। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। आनंद की भी अपनी पत्नी से नहीं बनती थी। पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। रंगीलाल का आरोप है कि आनंद 17 सितंबर को पूनम को अपने साथ लेकर गुजैनी के मर्दनपुर स्थित किराये के कमरे में रहने लगा।

विज्ञापन

दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटक रहा था शव
रविवार रात पूनम की मौत की सूचना मिली। परिजन मर्दनपुर पहुंचे, तो कमरे में पूनम का शव दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटक रहा था। आनंद पर गला दबाकर हत्या करने के बाद शव फंदे पर लटका दिया। उनका कहना है कि परिजन के पहुंचने से पहले आनंद मौके से भाग निकला था। गुजैनी थाना प्रभारी राजन शर्मा ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजन की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed