Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Man Beaten to Death by Brother Over Land Dispute in Saharsa

बिहार: जमीन के लिए रिश्तों का कत्ल, छोटे भाई और भतीजे पर बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या का आरोप

Wed, 11 Nov 2026 03:21 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Wed, 11 Nov 2026 03:21 PM IST
सार

सहरसा में जमीन विवाद को लेकर छोटे भाई और भतीजे ने 55 वर्षीय सुनील कुमार सुमन की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बुधवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले सुनील पर बगीचे में जानलेवा हमला किया गया, जिनकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Man Beaten to Death by Brother Over Land Dispute in Saharsa
जमीन के लिए रिश्तों का कत्ल

विस्तार

बिहार के सहरसा जिले में जमीन के एक टुकड़े के लिए रिश्तों का कत्ल कर दिया गया। सौरबाजार थाना क्षेत्र के भेलवा गांव में जमीन विवाद को लेकर छोटे भाई ने अपने बेटे के साथ मिलकर बड़े भाई की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से जख्मी बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन

आंगनबाड़ी सेविका के पति थे मृतक सुनील
मृतक की पहचान भेलवा गांव के वार्ड संख्या-9 निवासी विजेंद्र प्रसाद यादव के 55 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार सुमन के रूप में हुई है। वह दो भाइयों में बड़े थे। सुनील कुमार के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा लखनऊ में कर्मचारी चयन आयोग विभाग में क्लर्क के पद पर कार्यरत है, जबकि छोटा बेटा सुशांत कुमार पटना में रहकर पढ़ाई करता है। मृतक की पत्नी गांव में ही आंगनबाड़ी सेविका के पद पर कार्यरत हैं।

विज्ञापन

बाउंड्री निर्माण को लेकर मंगलवार को हुआ था विवाद
मृतक के छोटे बेटे सुशांत कुमार ने बताया कि वह दीपावली की छुट्टियों में घर आया हुआ था। मंगलवार को घर के दरवाजे के पास बाउंड्री निर्माण का काम चल रहा था। इसी दौरान उसके पिता सुनील कुमार सुमन का अपने छोटे भाई कृष्ण कुमार यादव उर्फ कारी यादव और उनके बेटे विवेक कुमार से विवाद हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुशांत का आरोप है कि विवाद के दौरान चाचा और चचेरे भाइयों ने पथराव कर दिया था, जिससे उसका सिर फट गया और वह जख्मी हो गया। साथ ही, उसके पिता को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। इस मामले को लेकर उसके पिता ने सौरबाजार थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया था।

मॉर्निंग वॉक पर निकले, बगीचे में लहूलुहान मिले
सुशांत के अनुसार, बुधवार सुबह उसके पिता रोज की तरह टहलने के लिए घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित बगीचे की ओर गए थे। काफी देर बाद वह बगीचे में बुरी तरह जख्मी हालत में मिले। जब परिजनों ने उनसे पूछा तो उन्होंने कराहते हुए बताया कि उनके छोटे भाई कारी यादव और भतीजे ने उन्हें घेरकर बेरहमी से पीटा है। परिजन उन्हें आनन-फानन में सौरबाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।



ये भी पढ़ें- बिहार: नीतीश कुमार पर कांग्रेस की टिप्पणी के बाद संजय झा का पलटवार, बोले- ऐसी ओछी बात नहीं करनी चाहिए

परिजनों ने की सख्त कार्रवाई की मांग
घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के बेटे ने अपने चाचा और चचेरे भाई पर पिता की पीट-पीटकर हत्या करने का सीधा आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed