फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   धारदार हथियार से हमला करके किसान की हत्या

धारदार हथियार से हमला करके किसान की हत्या

Fri, 19 Oct 2018 12:46 AM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
धारदार हथियार से हमला करके किसान की हत्या
धारदार हथियार से हमला करके किसान की हत्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव टिटौली में खेत पर गए किसान की धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी गई। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच प्रारंभ कर दी है।
गांव टिटौली निवासी करणपाल (60) पुत्र फूल सिंह बुधवार रात अपने खेत पर गया था। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा, तो परिवार के लोगों ने तलाश प्रारंभ कराई। इसके बाद खेत के पास ही ट्यूबवेल के निकट नाली में करणपाल का शव पड़ा मिला। करणपाल के सिर पर किसी धारदार हथियार से चोट के निशान थे। साथ ही गले पर भी चोट के निशान थे। इसके बाद सूचना मिलने पर आदर्श मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। करणपाल का शव कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर, किसान करणपाल की हत्या होने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। बृहस्पतिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद करणपाल का शव घर ले जाया गया, जिसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। हत्याकांड में जमीन को लेकर रंजिश सहित कई बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। उधर, थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि करणपाल के बेटे अक्षय ने अज्ञात में आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। अभी हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्दी ही खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

बहला फुसलाकर युवती का अपहरण
शामली। आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव सिक्का से बुधवार रात एक युवती का बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया गया। युवती के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही एक युवक और उसके दो साथियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed