फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   11 शराब तस्कर और पकड़े

11 शराब तस्कर और पकड़े

Sat, 25 Aug 2018 12:46 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
11 शराब तस्कर और पकड़े
शामली/झिंझाना। कमालपुर गांव में जहरीली शराब से पांच लोगों की मौत के बाद हरकत में आई पुलिस ने ऑपरेशन क्रेक डाउन चलाया तो शराब माफिया के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई होने लगी। बुधवार की रात से बृहस्पतिवार सुबह तक पुलिस ने 35 लोगों को गिरफ्तार किया था। वहीं, बृहस्पतिवार रात से शुक्रवार को दिन में पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार कर कच्ची शराब और हरियाणा से तस्करी कर लाई गई शराब बरामद की।
विज्ञापन

शुक्रवार को शामली कोतवाली पुलिस ने गांव झाल से आरोपी किशनपाल पुत्र कन्हैया और पुष्पेंद्र पुत्र लक्ष्मीचंद निवासी गांव झाल को गिरफ्तार कर 12-12 बोलत देशी शराब हरियाणा मार्का बरामद की। थानाभवन थाना पुलिस ने मसावी नहर पुलिया के पास से बालेश्वर पुत्र बुद्ध सिंह निवासी गांव भैसानी को गिरफ्तार कर 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की। वहीं, ग्राम नागल-किशोरपुर के बीच नहर पुलिया से मुकेश पुत्र राज सिंह निवासी किशोरपुर को गिरफ्तार कर 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की। इसके अलावा थाना झिंझाना पुलिस ने ऊदपुर मोड़ यमुना बांध के पास से हरविंद्र सिंह पुत्र मोहर सिंह निवासी ग्राम सकौती डेरा, बलदेव पुत्र मुख्तयार सिंह निवासी सुंदरनगर को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 10-10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। इसके अलावा ग्राम रेहड़ा तिराहा से सुखवंत सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी डेरा लक्ष्मीपुरा को गिरफ्तार कर 10 लीटर कच्ची शराब और 13 पव्वे बरामद किए। उधर, झिंझाना थाना पुलिस ने गांव मस्तगढ़ के जंगल में छापा मारकर जितेंद्र पुत्र महेंद्र, विजयपाल पुत्र हीरालाल निवासी मस्तगढ़ को गिरफ्तार किया। मौके से 50 लीटर कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए।
विज्ञापन

वहीं, बृहस्पतिवार रात में झिंझाना थाना पुलिस ने ग्राम डेरा बख्शी के जंगल में ट्यूबवेल के पास से शराब की भट्टी पकड़ी। मौके से गुरुनाम पुत्र तहल सिंह निवासी ग्राम डेरा बख्शी, वीर सिंह पुत्र हीरा लाल निवासी ग्राम डेरा थानू को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 40 लीटर कच्ची शराब, 100 लीटर लहन, दो किलोग्राम यूरिया और शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed