फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   विवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश

विवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश

Sat, 04 Aug 2018 11:53 PM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश
विवाहिता को जलाने की कोशिश
विज्ञापन

कैराना। बेटा पैदा नहीं होने से क्षुब्ध ससुरालियों ने विवाहिता का गला दबाकर उसे चूल्हे पर डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। मारपीट करके विवाहिता को घर से निकाल दिया। पीड़िता की ओर से कैराना कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कस्बा कैराना के मोहल्ला आलखुर्द निवासी गुलिस्ता ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी लगभग छह वर्ष पूर्व कैराना में ही हुई थी, जिसके बाद उसने चार बच्चों को जन्म दिया, जिनमें दो बच्चों की पूर्व में मौत हो चुकी है, जबकि वर्तमान में उसके पास दो बेटियां है। आरोप है कि शुक्रवार की शाम करीब चार बजे वह घर के अंदर बैठी हुई थी। इस बीच पति सहित अन्य ससुरालियों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया और संतान में बेटा नहीं होने पर उसे ताना दिया, जिसके बाद आरोपियों ने हत्या करने की नीयत से उसका गला दबा दिया। आरोप है कि उसे जलते चूल्हे पर डालकर जलाने का भी प्रयास किया गया। मारपीट के बीच वह किसी तरह घर से बाहर निकली और डायल-100 पर घटना की सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद वह अपने मायके में आ गई। शनिवार सुबह आरोपी ससुरालियों ने उसके मायके में भी घुसकर मारपीट कर दी। पीड़िता ने पति, देवर, सास सहित पांच ससुरालियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed