फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   गैंगरेप के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन

गैंगरेप के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन

Sat, 26 May 2018 12:44 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
गैंगरेप के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन
कांधला। रंजिश में गैंगरेप में आरोपी बनाने का आरोप लगाते हुए कुछ ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए कैराना लोक सभा उपचुनाव का बहिष्कार कर दिया। इसकी सूचना पर पहुंचे भाजपा नेता ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया और निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

गांव खेड़ाकुरतान निवासी गुरमीत की अपने पड़ोसी से किसी बात को लेकर रंजिश चली आ रही है। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते दो माह पूर्व पड़ोसी ने गैंगरेप का आरोप लगाते हुए गुरमीत एवं विनोद को नामजद कर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। कुछ दिन पूर्व पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुरमीत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि दबिश से परेशान विनोद ने न्यायालय से गिरफ्तारी पर स्टे आर्डर लिए थे। कैराना उपचुनाव को लेकर अब गांव में रोजाना जनप्रतिनिधियों का आना-जाना लगा हुआ है। ग्रामीण तेजपाल, देवेंद्र, विनोद, ब्रजपाल, राहुल, सुदेश आदि के अनुसार कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मिलकर मामले की दोबारा निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन कोई समाधान नहीं है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन करते हुए कैराना उपचुनाव के बहिष्कार की घोषणा कर दी । इससे जनप्रतिनिधियों में खलबली मच गई। दोपहर बाद भाजपा नेता अनिल चौहान गांव पहुंचे और उन्होंने पूरे मामले के बारे में ग्रामीणों से जानकारी हासिल की। पुलिस से वार्ता की पूरे प्रकरण को समझने के बाद ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि निष्पक्ष जांच के बाद ही कार्रवाई होगी। भाजपा नेता के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed