{"_id":"5ac916a94f1c1bc7618b6186","slug":"121523127977-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक के मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चिकित्सक के मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
दिनदहाड़े चिकित्सक के बंद मकान का ताला तोड़कर बदमाशों ने पूरे घर को खंगाल डाला। चोरों ने वहां से हजारों की नगदी और लाखों के जेवरात चोरी कर लिए। दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात से कस्बे के लोगों में रोष व्याप्त हो गया।
मोहल्ला शेखजादगान में डॉ. पवन अग्रवाल का आवास है और रेलवे रोड पर क्लीनिक है। शनिवार दोपहर करीब एक बजे वह अपने क्लीनिक पर मौजूद थे। जबकि उनकी पत्नी मितलेश किसी कार्य के लिए बाहर गई हुई थी। पीछे घर पर किसी व्यक्ति के न होने के कारण घर पर ताला लगा हुआ था। दोपहर करीब एक बजे बदमाशों ने चिकित्सक के घर का ताला तोड़कर वहां पूरे घर को खंगाल डाला। पीड़ित के अनुसार बदमाशों ने घर में रखी 70 हजार की नगदी सहित कई लाख के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। दिनदहाड़े चिकित्सक के मकान में चोरी की वारदात से कस्बे के लोगों में रोष फैल गया। कुछ देर में ही मौके पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई पूरे मामले की जांच पड़ताल कर आसपास मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से बदमाशों की तलाश करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लग पाई। समाचार लिखे जाने तक मामले को लेकर कोई तहरीर नहीं दी गई थी। चोरी की वारदात से चिकित्सकों के साथ ही कस्बे के लोगों में रोष व्याप्त है। वहीं, डाक्टर के यहां पर चोरी के मामले में स्थानीय पुलिस द्वारा फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम से मदद ली गई। जिसके बाद शनिवार शाम को टीम मुजफ्फरनगर से कांधला में पहुंची और घटना के संबंध में जांच की।