फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बैंक कर्मचारी के साथ चार युवकों ने की मारपीट

बैंक कर्मचारी के साथ चार युवकों ने की मारपीट

Sat, 30 Dec 2017 01:02 AM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
बैंक कर्मचारी के साथ चार युवकों ने की मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बाबरी।
थाना क्षेत्र के गांव बाबरी स्थित पीएनबी में कार्यरत कर्मचारी के साथ कुछ लोगों ने रास्ते में मारपीट कर दी।
शुक्रवार सुबह पीएनबी बाबरी की शाखा में चतुर्थ श्रेणी की नौकरी करने वाले कर्मचारी मोहम्मद नवाब पुत्र जमील अहमद निवासी खानपुर सुबह करीब सवा नौ बजे ड्यूटी जा रहा था। जब वह खानपुर व बुटराडा के बीच पहुंचा तो पहले से खड़े बुटराडा निवासी शोभित पुत्र जयवीर, रोबिन पुत्र प्रदीप उर्फ पप्पू व राजा पुत्र जयवीर व एक अज्ञात ने कर्मचारी को घेरकर लाठी और धारदार हथियारों हमला कर घायल कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण दौड़े तो आरोपी फरार हो गए। सूचना पर बाबरी पुलिस मौके पर पहुंची व पीड़ित घायल को शामली सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित ने चार युवकों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मामला दो समुदायों के होने के चलते बाबरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed