फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ravi Gautam is on an indefinite hunger strike at Commissionerate Park.

Meerut News: कमिश्नरी पार्क में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे रवि गौतम

Thu, 03 Sep 2026 10:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Ravi Gautam is on an indefinite hunger strike at Commissionerate Park.
- अधिवक्ताओं, छात्र नेताओं, ग्राम प्रधानों और विभिन्न संगठनों ने दिया समर्थन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कमिश्नरी पार्क पर अपनी मांगों को लेकर चल रहे धरना-प्रदर्शन के बीच युवा शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि गौतम बृहस्पतिवार को तत्कालीन एसएसपी अविनाश पांडे व एसपी देहात अभिजीत कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए। इस सूचना पर अधिवक्ताओं, छात्र नेताओं और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग पहुंचे और आंदोलन का समर्थन दिया।
रवि गौतम ने बताया कि बीए की छात्रा की हत्या के मामले में वह परिजनों के साथ आठ जुलाई को कलेक्ट्रेट के बाहर सड़क पर धरना दे रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान तत्कालीन एसएसपी अविनाश पांडेय ने आंदोलनकारियों के साथ मारपीट की थी। हिरासत में लेकर थप्पड़ मारे थे। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया था।
विज्ञापन

अब रवि गौतम और समर्थक चौधरी चरण सिंह पार्क में धरना दे रहे हैं। बृहस्पतिवार से वह भूख हड़ताल पर बैठ गए। समर्थक मनीष सिंह ने कहा कि प्रशासन को तत्काल मामले का संज्ञान लेकर मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। वहीं, सीएमओ डॉ. रामप्रसाद कमिश्नरी पार्क पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा। वह भूख हड़ताल पर बैठे रहेंगे। उनकी लड़ाई जारी रहेगी। इस दौरान लोक अदालत के सदस्य राजेश चौधरी और भाकियू सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चंद्र, अधिवक्ता आदेश प्रधान, सचिन नारंग, चमन भारती और रजनीश, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनुज भड़ाना, छात्र नेता शशिकांत गौतम और पूर्व छात्र संघ महामंत्री राहुल वर्मा भी धरने में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed