{"_id":"599f20ca4f1c1bbb448b4831","slug":"121503600842-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर विवाहिता की हत्या का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर विवाहिता की हत्या का प्रयास
Updated Fri, 25 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में घुसकर महिला की हत्या की कोशिश
शामली। घर में घुसकर महिला की हत्या की कोशिश की गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला रामसागर निवासी महिला की शादी वर्ष 2012 में थानाभवन के मोहल्ला हकीमान निवासी पंचम कुमार के साथ हुई थी। उस समय कनिष्का के मायके पक्ष के लोगों ने अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया था। हालांकि विवाहिता के ससुराल पक्ष के लोग उससे खुश नहीं थे। आरोप है कि पति पंचम, सास रुक्मिनी देवी, जेठ सुबोध कुमार, जेठानी अल्पना ननद शिखा व नंदोई विकास कुमार अतिरिक्त दहेज के लिए मानसिक उत्पीड़न करते थे। इस दौरान एक लड़की भी पैदा हुई। आरोप है कि लड़का पैदा नहीं करने पर 30 अगस्त 2016 को कपड़ों में मय बच्ची के मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद से महिला अपने घर पर रही थी। आरोप है कि 20 अगस्त को आरोपी रामसागर में आए और हमला किया। शोरशराबा होने पर आरोपी मौके से जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।