फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   40 क्विंटल रोड़ी चोरी, चोर पकड़ा

40 क्विंटल रोड़ी चोरी, चोर पकड़ा

Wed, 03 Oct 2018 11:37 PM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
40 क्विंटल रोड़ी चोरी, चोर पकड़ा
40 क्विंटल रोड़ी चोरी
विज्ञापन

थानाभवन। हसनपुर लुहारी गांव में सड़क निर्माण के लिए लाई 40 क्विंटल रोड़ी ठेकेदार ने ही चोरी कर डाली। सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान के साथ ग्रामीणों ने चोर को पकड़कर धुनाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। हालांकि बाद में चोर द्वारा माफी मांगने पर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी में ग्राम पंचायत की निधि से मोहल्ला अंसारियान में सीसी सड़क का निर्माण चल रहा है। सड़क पर रोड़ी डालने का ठेका क्षेत्र के गांव सोंटा रसूलपुर निवासी युवक को दिया गया था। पिछले कुछ दिनों से गांव में सड़क बनाने के लिए मगाई गई रोड़ी चोरी की जा रही थी, इस पर ग्रामीण पिछले कुछ दिनों से पहरा दे रहे थे। बीती रात एक युवक को गांव से ट्रैक्टर में रोड़ी भरकर जाते हुए देखा। इस पर ग्रामीणों ने थानाभवन जाते वक्त युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। इस दौरान ट्रैक्टर का वजन कराया, तो उसमें 40 क्विंटल रोड़ी मिली। युवक के पकड़े जाने पर सोंटा रसूलपुर व हसनपुर लुहारी के ग्रामीण थाने पहुंच गए। इस पर युवक द्वारा सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के बाद पुलिस व ग्रामीणों ने युवक को भविष्य की चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed