{"_id":"6aee038a20a7a667410aba66","slug":"four-smugglers-caught-with-36-kilos-of-heroin-that-came-from-across-the-border-amritsar-news-c-59-1-asr1003-120041-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: सीमा पार से आई 36 किलो हेरोइन सहित चार तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: सीमा पार से आई 36 किलो हेरोइन सहित चार तस्कर गिरफ्तार
Fri, 06 Nov 2026 10:12 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Fri, 06 Nov 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
लोपोके इलाके में पाकिस्तान सीमा के पास से लेते थे हेरोइन की खेप, विदेशी हैंडलर के निर्देश पर आगे करते थे सप्लाई
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। काउंटर इंटेलिजेंस ने सीमा पार से हेरोइन तस्करी करने वाले एक नेटवर्क के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 36 किलो हेरोइन बरामद की है।
बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 180 करोड़ रुपये है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेश में बैठे एक हैंडलर के निर्देश पर काम करते थे। वे लोपोके इलाके में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास से हेरोइन की खेप लेते थे। इसके बाद खेप को आगे दूसरे लोगों तक पहुंचाया जाता था। थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), अमृतसर में इस संबंध में केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
तस्करी का तरीका
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि आरोपी विभिन्न एप के जरिये पाकिस्तान और विदेश में बैठे तस्करों से संपर्क करते थे। पाकिस्तानी तस्कर एप पर लोकेशन साझा करते थे जहां ड्रोन के जरिये हेरोइन की खेप गिराई जाती थी। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर रही है। जांच में विदेशी हैंडलर और हेरोइन की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
- फोटो-- 3

- फोटो