Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Threat to create and circulate obscene photos using AI

Mathura News: एआई से अश्लील फोटो बनाकर वायरल करने की धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
Threat to create and circulate obscene photos using AI
मांट। मांट थाना क्षेत्र की एक युवती को सोशल मीडिया पर ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती के खोए मोबाइल फोन का दुरुपयोग कर इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक स्टेटस लगाए गए। साथ ही एआई से अश्लील तस्वीरें तैयार कर वायरल करने और शादी तुड़वाने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

युवती ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी 20 नवंबर 2026 को होनी है। उसके मंगेतर ने उसे आईफोन दिया था, 26 अक्तूबर को मोबाइल फोन खो गया। फोन में लॉक नहीं होने के कारण किसी व्यक्ति ने उसका दुरुपयोग शुरू कर दिया। पीड़िता के अनुसार, मोबाइल से जुड़े इंस्टाग्राम अकाउंट पर आपत्तिजनक स्टेटस लगाए गए। इनमें उसके परिवार और मंगेतर के कारोबार से संबंधित बातें भी प्रदर्शित की गईं। इसके बाद पांच लाख रुपये की मांग की गई। रकम नहीं देने पर एआई से अश्लील तस्वीरें तैयार कर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई। आरोप है कि 31 अक्तूबर की रात अज्ञात नंबर से फोन कर पांच लाख रुपये देने का दबाव बनाया गया। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद थाना मांट में मामले प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed