{"_id":"6aee062460a32af4ed0662fb","slug":"32-grams-of-gold-stolen-after-hypnotizing-the-craftsman-adg-was-out-on-foot-patrol-meerut-news-c-72-1-mct1011-162384-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कारीगर को सम्मोहित कर 32 ग्राम सोना उड़ाया, एडीजी कर रहे थे पैदल गश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कारीगर को सम्मोहित कर 32 ग्राम सोना उड़ाया, एडीजी कर रहे थे पैदल गश्त
विज्ञापन
एडीजी ने एसओजी समेत चार टीमों का किया गठन, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। देहली गेट थाना क्षेत्र के सराफा बाजार में शुक्रवार को एडीजी भानु भास्कर समेत पुलिस के आला अधिकारी दिवाली के उपलक्ष में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पैदल गश्त कर रहे थे। इसी दौरान बेखौफ दो आरोपियों ने शेख बगदुल के कारीगर ऋषभ को सम्मोहित कर उसकी जेब में रखा 32 ग्राम सोना पार कर दिया। दोनों आरोपी सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
सराफा बाजार निवासी शेख बगदुल ने पुलिस को बताया कि उनकी सराफा की दुकान है। दुकान पर कोलकाता के महेशपुर हुबली निवासी ऋषभ कारीगर है। शुक्रवार दोपहर कारीगर एक दुकानदार के यहां से कच्चा माल तैयार करने लेकर 32 ग्राम सोना लेकर आ रहा था। इसी बीच दुकान से कुछ दूरी पर दो युवकों ने कारीगर को रोक लिया। दोनों आरोपियों ने कारीगर से कहा कि तुम्हारी दशा खराब चल रही है। आरोपियों ने उसे अपनी बातों में उलझा लिया। इसके बाद आरोपी उसके हाथ से बैग लेकर चले गए।
आरोपियों के जाने के कुछ सेकंड बाद कारीगर को अपने साथ हुई ठगी का पता चला। कारीगर ने आसपास के क्षेत्र में आरोपियों की तलाश की, लेकिन जानकारी नहीं हो सकी। कारीगर ने दुकान पर पहुंचकर दुकानदार को जानकारी दी। मौके पर मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल भी आ गए। इसी बीच एडीजी भानु भास्कर पैदल गश्त कर रहे थे। महामंत्री ने एडीजी को पूरे मामले की जानकारी दी। महामंत्री ने एडीजी को घटना से संबंधित वीडियो भी दिखाई। वीडियो में दो युवक कारीगर से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
एडीजी ने थाना देहली गेट पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम गठित कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों के आने-जाने के रास्तों और उनकी गतिविधियों की जांच कर रही है।
-- -- -- -