Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Patrolling along the Rajasthan-Haryana borders

Mathura News: राजस्थान-हरियाणा की सीमाओं पर पहरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
Patrolling along the Rajasthan-Haryana borders
मथुरा। बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल के बाद पुलिस ने जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। राजस्थान और हरियाणा से सटी जिले की सीमाओं पर विशेष निगरानी रखी गई। इस दौरान 50 से अधिक संदिग्ध वाहन जब्त किए गए। बृहस्पतिवार शाम से शुरू हुआ चेकिंग अभियान देर रात दो बजे तक जारी रहा।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण आलोक राज नारायण ने पुलिस बल के साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में वाहनों की जांच की। नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहनों के चालान काटे गए। ग्रामीण क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों पर भी चेकिंग की। शुक्रवार को दिन में भी अलग-अलग क्षेत्रों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। सुरक्षा के मद्देनजर डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता की टीमों ने संवेदनशील इलाकों में जांच-पड़ताल की। एसपी ग्रामीण ने बताया कि संदिग्ध वाहनों को जब्त किया जा रहा है। संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed