{"_id":"5b8ae66a42c792463b3b6d6e","slug":"11535829610-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी के मकान में हुई चोरी का खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी के मकान में हुई चोरी का खुलासा
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। शहर के टायर मार्केट स्थित व्यापारी के मकान से नकदी और जेवरात चोरी करने वाले दो बदमाशों को शामली कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी हुआ सामान भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार बदमाशों में खिलाफ पूर्व में भी 12 आपराधिक मामले चोरी और अन्य वारदातों के दर्ज हैं।
शनिवार को सीओ सिटी आफिस पर प्रेसवार्ता के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह ने बताया कि छह जुलाई की रात को टायर मार्केट निवासी हबीबू रहमान खान के घर से चोरों ने ढाई लाख रुपये, सोने के कंगन, सोने के बुंदे, अंगूठी, चेन चोरी कर ली थी। घटना के संबंध में पीड़ित ने शामली कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कालरा, इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक सत्यपाल सिंह और सत्यनारायण दाहिया ने सूचना के आधार पर शुक्रवार रात दिल्ली रोड सिटी ग्रीन के पास से शौकीन पुत्र उमरदीन निवासी गुलशननगर और आमिर पुत्र रशीद उर्फ कल्लू निवासी तालाबगढ़ी थाना कैराना को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों के तमंचा, कारतूस, चाकू, 20 हजार रुपये बरामद हुई। इसके बाद आरोपियों की निशानदेही पर व्यापारी के मकान से चोरी जेवर, फ्रिज व अन्य सामान सहित एक बाइक भी बरामद की गई। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शौकीन बेहद शातिर है। उसके खिलाफ पूर्व में भी चोरी के 12 मामले शामली कोतवाली में दर्ज हैं। इसके अलावा उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज हुआ था। सीओ सिटी ने बताया कि वारदात में मोहसीन पुत्र सलीम निवासी गुलशन नगर भी इनके साथ था। तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास चल रहा है।