{"_id":"6b0b03b62eba5c1872090161","slug":"child-falls-from-fourth-floor-balcony-after-losing-balance-noida-news-c-1-noi1095-4979383-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: संतुलन बिगड़ने से चौथी मंजिल की बालकनी से गिरा बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: संतुलन बिगड़ने से चौथी मंजिल की बालकनी से गिरा बच्चा
विज्ञापन
नीचे के फ्लैट पर बनी छत पर अटका, बची जान
सेक्टर-82 के ग्रीन व्यू अपार्टमेंट का मामला
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-82 स्थित ग्रीन व्यू अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम संतुलन बिगड़ने से छह वर्षीय बच्चा चौथी मंजिल की बालकनी से नीचे गिर गया। संयोग से बच्चा सीधे जमीन पर गिरने के बजाय नीचे के फ्लैट की सीमेंट से बने छत पर जा पहुंचा। इससे उसकी जान बच गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि बच्चा खुद उठकर नीचे आने की कोशिश कर रहा था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। जानकारी के अनुसार बच्चे के पिता विदेश में नौकरी करते हैं और वह अपनी दादी के साथ रहता है। हादसे के समय दादी किसी काम से बाजार गई हुई थीं।