{"_id":"5b898df042c7924656043d75","slug":"11535741424-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों के दो गुटों में मारपीट, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रों के दो गुटों में मारपीट, दो घायल
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। पब्लिक इंटर कॉलेज के सामने शुक्रवार सुबह छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गई। जमकर लात घूंसे और बेल्टें चली। इस दौरान दो छात्र घायल हो गए। घायल छात्रों के चाचा ने पांच छात्रों के खिलाफ तहरीर दी है।
शुक्रवार सुबह साढे़ दस बजे पब्लिक इंटर कॉलेज के सामने बुच्चाखेडी और भूरा गांव के छात्रों के दो गुटों में किसी बात पर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों गुटों के छात्रों में मारपीट शुरू हो गई। इससे अन्य छात्रों में खलबली मच गई। इस मारपीट में ग्राम मन्ना माजरा निवासी आजम और वसीम घायल हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। उधर, घायल छात्रों के चाचा कामिल ने पांच छात्रों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उधर, नईबस्ती निवासी दिव्यांग हाशिम ने तहरीर देकर बताया कि वह मोहल्ला ईदगाह स्थित एक मकान में पत्थर की घिसाई का कार्य करता है। वहीं पर कुछ मिस्त्री पत्थर लगाने का काम कर रहे थे, जिन्हें मकान मालिक ने सही कार्य नहीं करने पर हटा दिया। इसी से क्षुब्ध मिस्त्री ने हटवाने की बात कहते हुए चार युवकों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी, जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर पर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।