{"_id":"5b3e63c44f1c1b5d478b4c76","slug":"11530815428-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ाग में आम खाने आए युवकों ने चुरा ली नकदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ाग में आम खाने आए युवकों ने चुरा ली नकदी
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
बाइक सवार युवकों ने बाग में आम खाने के बहाने से झोपड़ी में रखे बाग ठेकेदार के रुपये चोरी कर लिए। बाग ठेकेदार ने पुलिस को सूचना दी, तो आरोपी अपनी बाइक को छोड़कर फरार हो गए।
मोहल्ला दरबारकलां निवासी बिलाल ने बताया कि उसने रामड़ा रोड पर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के सामने आम का बाग फसल पर ले रखा है। बुधवार मध्यरात्रि 5-6 लोग बाग में घुस आए। उन्होंने आम तोड़े और झोपड़ी में कनस्तर में रखी 44348 रुपये चोरी करके ले गए। इसके बाद फिर से आरोपी अपने कई अन्य साथियों के साथ बाइकों पर सवार होकर बाग में आ धमके, जिसकी सूचना उसने डायल-100 पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने भाग रहे चोरों का पीछा गया, जिस पर रामड़ा गांव के निकट चोर एक बाइक को छोड़कर जंगलों के रास्ते से फरार हो गए। बाद में पुलिस बाइक को अपने कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई। पीड़ित ने बताया कि उक्त रकम को उसने आम बेचकर मंडी से लाकर रखी थी। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।