{"_id":"5a5114234f1c1bd1178b53da","slug":"11515263011-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदलकर ठग ने निकाल लिए 50 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड बदलकर ठग ने निकाल लिए 50 हजार
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। एटीएम कार्ड बदलकर ठग ने एक युवक के 50 हजार रुपये निकाल लिए। युवक के पास जब धनराशि कटने का मेसेज आया तो उसे इसकी जानकारी हुई। पीड़ित ने कोतवाली में शिकायत कर जांच की मांग की है।
थाना बाबरी के गांव बुटराडी निवासी श्रवण कुमार पुत्र सहदेव सिंह का बचत खाता शामली की भारतीय स्टेट बैंक शाखा में है। श्रवण के मुताबिक पांच जनवरी को रुपये निकालने के लिए एटीएम पर गया था। उसने मशीन में अपना डेबिट कार्ड लगाया तो वह नहीं लगा। इसी दौरान वहां खड़े एक युवक ने मदद करने के बहाने उसका कार्ड ले लिया। बाद में बदला हुआ कार्ड श्रवण को यह कहते हुए लौटा दिया कि यह खराब है। इस पर श्रवण वहां से चला गया। बाद में श्रवण को पता चला कि उसके खाते से दो बार बीस-बीस हजार रुपये निकाल लिए गए है जबकि दस हजार रुपये पानीपत निवासी किसी अरुण नाम के व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर किए गए है। मोबाइल पर खाते से रुपये निकलने का मेसेज आने पर इसकी जानकारी हुई है। शनिवार को वह कोतवाली में पहुंचा और मामले की शिकायत की । पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएसआई सत्यपाल सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच की जा रही है।