फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kharkhoda Chairman files defamation case over allegations of tarnishing image via Facebook post.

Meerut News: फेसबुक पोस्ट के जरिए छवि धूमिल करने का आरोप, खरखौदा चेयरमैन ने कराया मानहानि का केस दर्ज

Sat, 05 Sep 2026 09:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 09:55 PM IST
विज्ञापन
Kharkhoda Chairman files defamation case over allegations of tarnishing image via Facebook post.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। नगर पंचायत खरखौदा के अध्यक्ष मनीष राज गौतम ने कस्बा निवासी वीरेंद्र त्यागी के खिलाफ थाना खरखौदा में तहरीर देकर मानहानि की प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि आरोपी वीरेंद्र त्यागी के पुत्र मनीष त्यागी ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ भ्रष्टाचार समेत अन्य अनर्गल आरोप लगाते हुए पोस्ट प्रसारित की, जिससे उनकी और नगर पंचायत की छवि धूमिल हुई है।
थाने पर दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, 28 अगस्त को रक्षा बंधन पर्व के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने नगर पंचायत खरखौदा के फेसबुक अकाउंट से नगरवासियों को शुभकामना संदेश पोस्ट किया था। आरोप है कि इसके बाद ब्लॉक रोड निवासी आरोपी के पुत्र मनीष त्यागी ने नगर पंचायत अध्यक्ष पर सार्वजनिक रूप से भ्रष्टाचार सहित अन्य आरोप लगाए।
विज्ञापन

तहरीर में अध्यक्ष ने कहा है कि सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोपों से उन्हें मानसिक आघात पहुंचा है और नगर पंचायत की प्रतिष्ठा भी प्रभावित हुई है। अध्यक्ष की ओर से यह शिकायत तीन सितंबर को थाना खरखौदा में दी गई है। वहीं, सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोपों और नगर पंचायत अध्यक्ष की शिकायत के बाद मामला चर्चा में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ किठौर सौम्या अस्थाना ने बताया कि जांच में सोशल मीडिया पोस्ट, उसमें लगाए गए आरोप और उससे संबंधित तथ्यों की पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed