फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   वर्चस्व की जंग को लेकर भिड़े छात्रों के गुट

वर्चस्व की जंग को लेकर भिड़े छात्रों के गुट

Fri, 22 Dec 2017 11:33 PM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
वर्चस्व की जंग को लेकर भिड़े छात्रों के गुट
शामली। वर्चस्व की जंग में वीवी डिग्री कॉलेज के छात्रों के दो गुटों में जमकर लाठी-डंड़े चले। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर झगड़ रहे छात्र मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तीन छात्रों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

शहर के कॉलेजों में छात्रों के बीच अक्सर वर्चस्व की जंग को लेकर झगड़ा होता रहता है। शुक्रवार को भी छात्रों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन छात्र हाथों में बेल्ट और लाठी-डंड़े लेकर आमने-सामने आ गए। कुछ ही देर में छात्रों के बीच मारपीट हो गई। सूचना पर थाना आदर्श मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और लाठियां फटकार कर छात्रों को तितर-बितर किया। इसके बाद मौके से तीन छात्रों को हिरासत में ले लिया। पुलिस तीनों को थाने ले आई। बाद में देर शाम तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। उधर, शामली मोहल्ला श्रीपाल विहार में रह रहे ओमप्रकाश ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसके तीनों पुत्र उसके साथ मारपीट करते है और जान से मारने की धमकी देते है। इस संबंध में पूर्व में भी कई बार शिकायत की जा चुकी है। जिसके चलते उसे अपने पुत्रों से जान का खतररा बना हुआ है। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। उधर, जलालाबाद पुलिस चौकी पर सुबह आठ बजे दर्जनों लोगों का जमावड़ा लग गया। खेत से गाजर खोदने के लिए तीन व्यापारियों के बीच कहासुनी हो गई। जिसके बाद तीनों के बीच जमकर झगड़ा हो गया। बाद में पुलिस ने सभी का आपस में फैसला करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed