फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   नगर पालिका चेयरमैन की भतीजी की कटी चोटी

नगर पालिका चेयरमैन की भतीजी की कटी चोटी

Sat, 12 Aug 2017 12:46 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका चेयरमैन की भतीजी की कटी चोटी
कैराना। शुक्रवार को भी क्षेत्र में चोटी कटने का सिलसिला जारी रहा। शुक्रवार की दोपहर डेढ़ बजे क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर राई निवासी अब्बास की 55 वर्षीय पत्नी खातून बेगम एक मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने जा रही थी। इस दौरान खातून बेगम को अहसास हुआ कि एक महिला ने उसके सिर पर झपटा मारा। जिसके बाद वह बेहोश होकर गिर गई। आसपास के लोगों ने खातून को उठाया तो उसकी चोटी कट कर पास में ही गिरी हुई है। वहीं, शाम पांच बजे मोहल्ला दरबार कला निवासी नगर पालिका परिषद चेयरमैन राशिद अली के चचेरे भाई रहीस की 14 वर्षीय बेटी बरीरा अपने कमरे में सो रही थी। इस दौरान सो रही बरीरा को अहसास हुआ कि किसी ने कमरे के जंगले से उसके सिर के बाल खीच लिए। जैसे ही वह चिल्ला कर जागी तो उसने देखा कि उसकी चोटी कटी पड़ी है। इसके बाद उसकी हालत खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed