{"_id":"596bb8e04f1c1b407c8b4683","slug":"11500231904-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल टॉवर पर की जा रही थी बिजली चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल टॉवर पर की जा रही थी बिजली चोरी
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
विद्युत निगम की टीम ने चेकिंग के दौरान मोबाइल टॉवर पर बिजली चोरी पकड़ ली। टीम ने निजी कंपनी के टेक्नीशियन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शनिवार को जेई रविशंकर ने टीम के साथ कस्बे के मोहल्ला कानूनगोयान, शेखजागदान, लक्ष्मीनारायण मंदिर, सरावज्ञान में विद्युत चेकिंग अभियान चलाया। जेई ने बताया कि मोहल्ला सरावज्ञान स्थित एक मोबाइल टॉवर पर बिजली चोरी पाई गई। उन्होंने बताया कि टावर पर काम करने वाले तकनीशियन सुनील कुमार ने केबिल में जमीन के नीचे कट लगाकर बिजली चोरी कर रखी थी। जेई ने सुनील कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। टीम में फेरू सिंह, नौशाद, भूरा, संतोष, आदि लोग मौजूद रहे। मामले में थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।