{"_id":"5952af714f1c1bd2238b45af","slug":"111498591089-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने पडोसी पर लगाया दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने पडोसी पर लगाया दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोसी पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप
झिंझाना। गांव बिडौली सैदान निवासी विधवा ने मंगलवार को थाना झिंझाना में तहरीर देकर बताया कि वह अपने परिवार में अकेली है। परिवार में कोई नहीं है। पड़ोसी युवक ने दो बार पहले भी उसके घर में घुसकर बदनियती से दबोच लिया था। विरोध करने पर मारपीट कर घायल किया था, लेकिन गांव के बुजुर्ग लोगों ने थाने नहीं आने दिया। अब मंगलवार को फिर से आरोपी ने घर में घुसकर उससे दुष्कर्म की कोशिश की तथा विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। शोर शराबा होने पर आरोपी युवक फरार हो गया। थाना प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि महिला को उपचार के लिए झिंझाना सीएचसी पर भेजा गया है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो