{"_id":"5cd85f76bdec22078c36ec24","slug":"101557684086-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने ससुरालियों से जताया जान का खतरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
विवाहिता ने ससुरालियों से जताया जान का खतरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता ने ससुरालियों से जताया जान का खतरा
शामली। विवाहिता ने पति और अन्य ससुरालियों पर मारपीट करने और जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए जान का खतरा बताया है। पीड़िता ने तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
रविवार को कोतवाली में तहरीर देकर राखी ने बताया कि उसकी शादी करीब दस साल पहले हुई थी। शादी के कुछ समय तक तो ससुराल वालों का व्यवहार उसके प्रति ठीक रहा, लेकिन बाद में उसे परेेशान करने लगे। करीब एक साल से पति, सास, ससुर और ननद उसके साथ मारपीट करने लगे थे। करीब छह माह पहले ससुराल वालों ने से जहर देने की कोशिश की थी। उस समय पुलिस में शिकायत की गई थी, लेकिन कुछ जिम्मेदार लोगों ने समझौता कराकर उसे ससुराल भेज दिया था। कुछ दिन तक ठीक रहने के बाद अब करीब एक माह से फिर ससुराल वाले उसे मारपीट कर परेशान कर रहे हैं। पीड़िता का आरोप है कि पति और अन्य ससुराल वालों ने शनिवार रात को उसे मारपीट कर घायल कर दिया। उसने अपने घर वालों को बताने की कोशिश की तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने ससुराल वालों से जान का खतरा बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।