{"_id":"5c7827cfbdec225fe96d8208","slug":"101551378383-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकदमे में फैसला न करने पर दुष्कर्म पीड़िता को धमकी देने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुकदमे में फैसला न करने पर दुष्कर्म पीड़िता को धमकी देने का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कैराना क्षेत्र के एक गांव निवासी दुष्कर्म पीड़िता ने आरोपी पक्ष पर मुकदमे में फैसला न करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को दुष्कर्म पीड़ित युवती परिजनों के साथ पुलिस कार्यालय पहुंची। पीड़ितों ने एएसपी राजेश श्रीवास्तव को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि करीब तीन माह पहले गांव के युवक ने कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ दिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ कैराना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। आरोपी को कोर्ट ने 20 फरवरी तक पेश होने का आदेश दिया था, लेकिन आरोपी गांव में खुलेआम घूम रहा है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी पक्ष मुकदमे में फैसला करने का दबाव बना रहा है और फैसला न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित पक्ष ने एएसपी से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई। एएसपी ने पीड़ित पक्ष को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।