{"_id":"5b96c41c867a557f5d4c3270","slug":"101536607260-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
शामली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बी-कॉम की छात्रा ने पिछले दिनों कैराना कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि दो साल पूर्व जब वह गांव भूरा निवासी अपनी सहेली से लैपटॉप लेने गई थी, तभी सहेली के भाई मेहरबान ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया था। आरोपी ने उसकी अश्लील क्लिप भी बना ली थी, जिसके बाद वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर छात्रा को ब्लैकमेल किया जा रहा था। विरोध करने पर आरोपी मेहरबान ने अपनी बहन शबनम, भाई दिलशाद व भाभी भूरा निवासी ग्राम भूरा तथा दो अज्ञात के साथ मिलकर पीड़िता के घर पहुंचकर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके छात्रा का मेडिकल कराया था। तब से आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास चल रहा था। सोमवार सुबह पुलिस ने मुख्य आरोपी मेहरबान निवासी भूरा को उसके घर से दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। मामले में आरोपी के तीन नामजद सहयोगी अभी भी फरार चल रहे हैं, जिनको पुलिस तलाश रही है।